सवाई माधोपुर में इस बार धुलंडी पर रौनक कम ही नजर आई। यहां चंद्र ग्रहण और सूतक लगने के चलते कम ही लोगों ने आज धुलंडी खेली। हालांकि सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार को छुट्टी नहीं होने के चलते आज ही धुलंडी मनाई। पुराने शहर में मंगलवार को धुलंडी की सबसे ज्यादा धूम नजर आई। इस दौरान यहां पर मस्तानों की टोली डीजे के साथ बाइकों पर शहर, हाउसिंग बोर्ड, आलनपुर आदि इलाकों में होली खेलती नजर आई। वहीं कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी मंडी व्यापारी अपने परिजनों के कृषि उपज मंडी परिसर में धूलंडी खेलते दिखे। सवाई माधोपुर के पुराने शहर में धुलंडी पर लोग पारंपरिक अंदाज में धुलंडी खेलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान यहां लोग अपने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे तो युवक एक दूसरे से गले मिलकर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। चंद्र ग्रहण के चलते बनी असमंजस की स्थिति इस बार होली के अगले दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल का प्रभाव रहेगा। इसी कारण रंगों का त्योहार धुलंडी 3 मार्च को नहीं मनाया जाएगा। धुलंडी अब 4 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते, इसलिए यहां असमंजस स्थिति बनी रही। सवाई माधोपुर में धुलंडी की धूम PHOTOS…


