सवाई माधोपुर में 8वीं का एग्जाम देने पहुंचे 24,804 स्टूडेंट्स:इंग्लिश की परीक्षा देने 256 नहीं आए; कल से 5वीं की परीक्षाएं शुरू

सवाई माधोपुर में गुरुवार से 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई। यहां पहले दिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक अंग्रेजी का पेपर हुआ। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक भी बच्चों को लेकर समय से पहले पहुंच गए। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 139 केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 25069 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 24804 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 265 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और पर्यवेक्षक तैनात रहे। यहां पर परीक्षा केंद्रों पर इस दौरान सुरक्षा के माकूल इंतजाम भी देखने को मिले। यहां सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कल से शुरू होगी पांचवीं बोर्ड की परीक्षा आठवीं की परीक्षा के बाद शुक्रवार से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए जिले में कुल 268 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। विभाग ने परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों में उत्साह और गंभीरता दोनों देखने को मिली। अंग्रेजी पेपर को लेकर छात्रों ने अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग ने नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *