सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। सर्दी के चलते सवाई माधोपुर में तापमान सिंगल डिजिट के पास पहुंच गया है। इस दौरान यहां पर सुबह-शाम लोगों को गलन महसूस हो रही है। यहां सर्दी से बचने के लिए लोग इस दौरान अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोग धूप सेकते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ रहने अच्छी धूप खिल रही है। सवाई माधोपुर में सप्ताह भर का तापमान सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। आगामी दिनों में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में 12 दिसंबर से सर्दी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से राजस्थान में आ रही उत्तरी हवा न केवल कमजोर होगी, बल्कि राज्य के कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते है। इससे सवाई माधोपुर में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक चढ़ सकता है


