सवाई माधोपुर BDO एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:BPM को कार्यमुक्त नहीं करने की एवज में मांगी थी, एसीबी ने पकड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी), जयपुर की टीम ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम की टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की। कार्यमुक्त नहीं करने की एवज में मांगी रिश्वत
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार BDO जगदीश प्रसाद मीणा पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके 2 साथियों से बीपीएम पद से कार्यमुक्त न करने और लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास कराने की एवज में प्रत्येक से 1-1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय को दी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी द्वारा दोनों अन्य कर्मचारियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई DIG आनन्द शर्मा के सुपरविजन में और ASP भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की ADG स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं IG सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 2 दिनों में 2 अफसर गिरफ्तार
बता दें कि 2 दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। कल सोमवार को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में ब्लॉक चीफ मेडिकल ऑफिसर (बीसीएमओ) बत्ती लाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *