विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल लगाने वाले भाजपा विधायक गैर हाजिर मिल तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना गलत, कल भी तीन चार विधायक नहीं थे इससे पहले आधुनिक और डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के बीच नोकझोंक हो गई। शिक्षा मंत्री के जवाब पर मीणा ने कहा कि- आप पद छोड़ दो, आपको कुछ पता नहीं है। इस पर दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ पढ़कर आया करो। वहीं, विधानसभा में आज बहस के बाद डिस्टर्ब एरिया बिल को पारित करवाया जाएगा। कांग्रेस इस बिल के प्रावधानों को खतरनाक बताते हुए विरोध कर रही है। जगत सिंह ने सवाल लगाया, लेकिन सदन में नहीं थे आज भाजपा विधायक जगत सिंह ने नदबई में चंबल धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना से गांवों तक पानी पहुंचाने की समय सीमा के बारे में पूछा था। स्पीकर ने जगत सिंह का नाम पुकारा लेकिन वे मौजूद नहीं थे। इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना उचित नहीं है। कल भी तीन चार विधायक सवाल लगे होने के बावजूद सदन में नहीं थे। उपनेता और मंत्री एक-दूसरे पर भड़के डिजिटल लाइब्रेरी पर मिले जवाब को लेकर उपनेता रामकेश मीणा ने कहा- शिक्षा मंत्रीजी, आप पद छोड़ दो। आपको कुछ पता नहीं है। इस पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा- आप पढ़कर आया करो, ये डिजिटल पुस्तकालय है आधुनिक पुस्तकालय नहीं है। कुछ देर नोकझोंक के बाद स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया जिसके बाद नोकझोंक खत्म हो गई।


