भास्कर न्यूज | भखारा/कोर्रा गुजरा में आयोजित सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन बाजार चौक में किया गया। इस मौके पर महाशिवरात्रि पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए नदी और तालाब का मिट्टी लाया गया था। बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित होकर अपनी-अपनी मनोकामना को लेकर के पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। भजन कीर्तन के साथ भगवान शिव और पार्वती विवाह की झांकी भी निकली गई। बाजे-गाजे के साथ ज्योति कलश के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की विसर्जन झांकी निकली गई। शीतला मंदिर के पास गांव तालाब में झांकी का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच दुर्गेश्वरी साहू, जनपद सदस्य फागेश्वरी साहू, अमरदीप साहू, गोविंद साहू, नंदलाल साहू, ज्योतिषाचार्य सुनील तिवारी,अशोक साहू, द्विजराम साहू, गौकरण साहू, दयाराम साहू, मुकुंद साहू, सुरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद के रूप में भक्तों को ज्योतिषाचार्य सुनील तिवारी ने रुद्राक्ष का वितरण किया।


