सशक्त ऐप से चोरी की गाड़ियों पर होगी नजर:मॉडिफाई साइलेंसर और हैवी हार्न के खिलाफ अभियान तेज;चोरी की सूचना देने पर पुलिस करेगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस का दावा है कि बाइक चोरी की वारदातओं में लगातार कमी आ रही है। चोरी की खरीद-बिक्री रोकने और वाहनों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सशक्त ऐप का प्रयोग शुरू किया है। गैरेज संचालक भी इस ऐप के जरिए संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सकेंगे। पुलिस ने स्थानीय गैरेज संचालकों की बैठक कर सशक्त ऐप के बारे में पूरी जानकारी दी। प्रत्येक गैरेज संचालक के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल किया गया और उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। चोरी वाहन की सूचना देने वाले पुलिस मित्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जानिए कैसे ऐप की पूरी प्रक्रिया ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन और OTP सत्यापन करें। प्रोफाइल सक्रिय होने पर वाहन खोजने का विकल्प मिलेगा। संदिग्ध वाहन नंबर डालने पर अगर उस पर FIR दर्ज है, तो विवरण दिखाई देगा। उपयोगकर्ता सूचना थाने को देने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एक्स्ट्रा फीचर्स में पुलिस डायरक्टरी भी उपलब्ध है।
मॉडिफाई साइलेंसर और हैवी हार्न के खिलाफ अभियान तेज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में मॉडिफाई साइलेंसर और हैवी हार्न वाले वाहनों पर अभियान चलाया जा रहा है। गैरेज संचालकों को कहा गया कि ऐसे उपकरण न लगाएं। यदि कोई वाहन चालक पकड़े जाने के बाद यह बताता है कि साइलेंसर संबंधित गैरेज में लगाया गया है, तो संबंधित पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चार पहिया वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई एसएसपी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि मॉडिफाई साइलेंसर और हैवी हार्न लगे वाहन चालक स्वयं तत्काल ऐसे उपकरण हटवा लें। पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से समझौता नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *