भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने जहर देकर नीतू की हत्या की है। नीतू की मौत के बाद सभी ससुराल वाले फरार हैं। नीतू के ससुराल वाले 11 लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहे थे। 2 साल पहले हुई थी शादी सोनू निवासी नागोली गांव थाना धौलपुर ने बताया मेरी बड़ी बहन नीतू और छोटी बहन रमन(20) की शादी दोनों भाई पदम, रमा शंकर निवासी बुद्ध की हाट के साथ 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही उनके ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुर ब्रज मोहन, जेठ मनीष, ननद डोली, हेमलता, नंदोई हरेंद्र राजेश 11 लाख रुपये और क्रेटा गाड़ी की मांग करते थे। विरोध करने पर दोनों बहनों को पीटते थे जब नीतू और रमन अपने ससुराल वालों का विरोध करती तो, वह उनके साथ मारपीट करते थे। कल उन्होंने मेरी बहन नीतू और रमन को बुरी तरह पीटा। जब रमन ने नीतू को बचाने की कोशिश की तो, ससुराल वालों ने रमन को कमरे में बंद कर दिया और, नीतू को जबरन जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पीहर पक्ष ने नीतू को अस्पताल में करवाया भर्ती रमन जब कमरे से निकली तो, उसने अपने पीहर पक्ष को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद नीतू के परिजन उसकी ससुराल वाले पहुंचे। तब जाकर कल नीतू को शाम 4 बजे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब 1 घंटे इलाज चलने के बाद नीतू ने दम तोड़ दिया। नीतू की मौत के बाद ससुराल वाले फरार नीतू और रमन के पति पदम सिंह और रमा शंकर परचून की दुकान करते हैं। नीतू के पास एक डेढ़ साल की बेटी है जिसका नाम हर्षिता है। नीतू की मौत के बाद सभी ससुराल वाले फरार हैं। नीतू के परिजनों ने पुलिस को हत्या की शिकायत दे दी है।


