सस्ते दरों पर मिलेगी पीएम आवास निर्माण की सामग्री

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप इन वृहद आवास के निर्माण को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल निर्मित किया गया है। पोर्टल के अंतर्गत निर्माण सामग्री के लिए डिस्काउंट पोर्टल का निर्माण कराया गया है, जिसके माध्यम से हितग्राहियों को सस्ते दाम पर सीमेंट एवं छड़ की व्यवस्था कराया जा सके। उक्त संबंध के लिए जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा द्वारा समस्त व्यापारी (छड़ व सीमेंट विक्रेता) की बैठक ली गई और समस्त विक्रेताओं को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया। इस संबंध में बताया गया कि शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण सामग्री की किफायती दरों पर उपलब्ध हो ताकि ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास के हितग्राही अपने घर और अन्य निर्माण कार्य को आसानी से पूरा कर सकें। यह कदम राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को राहत प्रदान करेगा। निर्माण सामग्री की कीमतों में कमी होने से न केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे बल्कि ग्रामीण विकास एवं बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। बैठक में उपस्थित विक्रेताओं ने भी प्रशासन की इस पहल पर सहमति देते हुए भरोसा दिलाया कि वे तय दरों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर एपीओ क्रांति ध्रुव के अलावा निर्माण सामग्री विक्रेता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *