कोरबा| रिटर्निंग अधिकारी एचके चौहान ने अटल मछुआ सहकारी समिति मर्यादित अरदा के संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 26 फरवरी की सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में पेश किया जाएगा। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 6 मार्च की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सोसायटी प्रतिनिधियों का निर्वाचन 11 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक समिति कार्यालय में होगा। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।


