भास्कर न्यूज | अमृतसर सहकार भारती (पंजाब प्रांत) के बटाला रोड स्थित कार्यालय में परम पूज्य स्वामी दिव्य सागर जी महाराज (गोरखपुर) के पावन सान्निध्य मेंवैचारिक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “सहकार से संस्कार: स्वावलंबी परिवार और वैभवशाली राष्ट्र’ रहा। सत्र का शुभारंभ स्वामी जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच का ओजस्वी संचालन महिला प्रमुख डॉ. रजनी डोगरा ने किया। समागम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजिंदर सिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारियों ने स्वामी जी का अभिनंदन किया। डॉ. राजेश सिधाना ने स्वामी जी को सहकार भारती का सात रंगों वाला विशेष देशाला (दुपट्टा) और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संबोधन में स्वामी दिव्य सागर जी ने ‘बिना संस्कार, नहीं सहकार’ का मूल मंत्र देते हुए समाज को आत्मनिर्भरता और राष्ट्र-प्रेम की नई दिशा दिखाई। इस अवसर पर कुलभूषण सपरा, एडवोकेट आज्ञपाल सिंह, अमर बहादुर मौर्या, कंचन भाटिया, सुनीता, संगीता, रमेश, शंकर कुशवाहा, चेतन महाजन मौजूद थे।


