जांजगीर| जिला पंचायत बिलासपुर में राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत सहायक जिला समन्वयक के पद पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 24 अप्रैल रखी गई है। यह पद केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों के लिए है। अन्य जरूरी जानकारी जिला पंचायत कार्यालय बिलासपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर भी जानकारी देख सकते हैं।


