सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती में 986 अभ्यर्थी दौड़े:पहले दिन आने थे 1500 अभ्यर्थी, आज भर्ती का दूसरा दिन

सहारनपुर के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए पहले दिन 1500 अभ्यर्थियों को आना था। लेकिन 986 अभ्यर्थी मैदान में दौड़े। बुधवार को दूसरे दिन की दौड़ शुरू हो गई है। दूसरे दिन तकनीकि श्रेणी के अभ्यर्थियों की दौड़ है। जिसमें इन्हीं 13 जिलों के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। भर्ती चार राउंड में पूरी होगी। दूसरे दिन की भर्ती के लिए सड़कों पर युवा
स्टेडियम के पास रास्ते में बैरिकेडिंग कर सेना के जवानों ने प्रवेश पत्र दिखाने के बाद अभ्यर्थियों को जाने दिया। सेना द्वारा जारी भर्ती में रोजाना 1500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेकिन पहले दिन 986 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाने के लिए पहुंचे हैं। रेस में पास होने के बाद अन्य फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। उसके बाद मेडिकल प्रक्रिया शुरू होगी। तीन से 5 जनवरी तक होगा मेडिकल मेरठ में आर्मी भर्ती के डायरेक्टर कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया- स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक पर युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई, जो चार राउंड में पूरी हुई। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक दौड़ होगी। तीन से पांच जनवरी तक मेडिकल परीक्षण होगा। पुलिसकर्मियों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था भर्ती ग्राउंड के बाहर 182 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई। जिसमें दो सीओ, 18 इंस्पेक्टर और 41 सब इंस्पेक्टर तैनात रहे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। रोजाना 1400 से 1500 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। भर्ती में पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के युवा शामिल हुए। अंबाला रोड से हुई एंट्री अंबाला रोड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास से अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया। एंट्री गेट पर सीओ, इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 12 कांस्टेबलों की ड्यूटी रही। आईसीआईसी बैंक से पहले अंबाला रोड, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, कुतुबशेर तिराहा, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, जनमंच, रोडवेज बस अड्डे पर ड्यूटी रही। अग्रसेन चौक, घंटाघर, जीपीओ तिराहा, कांशीराम बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात रहे। डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रनिंग करते युवा। फिजिकल परीक्षा में लाने हैं ये डॉक्यूमेंट डायरेक्टर कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया- 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट समेत ओपन स्कूल या प्राइवेट पढ़ने वाले अभ्यर्थी कक्षा 9वीं या 11वीं की टीसी और 10वीं या 12 वीं पास होने का गजट नोटिफिकेशन साथ रख सकते हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए आठवीं पास सर्टिफिकेट बीईओ या डीईओ से प्रमाणित होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए जन्मतिथि लिखा हुआ ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। डोमिसाइल और जाती प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ ही गांव के प्रधान या नगर निगम की ओर से जारी अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी लाना होगा। अग्निवीर भर्ती का ये हैं शेड्यूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *