सहारनपुर में डायमंड शोरूम कैरटलेन में 2 करोड़ की चोरी:दीवार में एक फीट का छेद किया, दरवाजा तोड़ा; 20 CCTV लगे थे

सहारनपुर में एक डायमंड शोरूम में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने गुरुवार देर रात टाटा कंपनी की फेमस डायमंड फ्रेंचाइजी ‘कैरटलेन’ को निशाना बनाया। 2 लाख कैश और करोड़ों रुपए के गहने चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह 7 बजे हुई। शोरूम के ठीक बगल में बनी सैनेटरी शॉप वाले ने इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्टाफ को शोरूम की दीवार टूटी हुई मिली। चोरी के तरीके को लेकर पुलिस का शक किसी ऐसे व्यक्ति पर है, जो शोरूम से बखूबी परिचित हो। क्योंकि,अंदर लगे सभी 20 सीसीटीवी बंद मिले। चोरी के लिए दीवार में छेद भी डीवीआर के ठीक बगल में किया गया। जिससे एंट्री करते ही पॉइंट को ऑफ किया जा सके। चोरों ने बिल्डिंग की छत से शोरूम में एंट्री का रास्ता चुना। चोरी के समय शोरूम में 5 करोड़ की ज्वैलरी मौजूद थी। चोर करीब 2 करोड़ की कीमत के 4 नेकलेस चुरा ले गए। घटना थाना बाजार सदर क्षेत्र में DIG ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर हुई। देशभर में कैरटलेन के 170 शोरूम है। ये शोरूम डेढ़ साल पहले खुला है। चोरी की 5 तस्वीरें देखिए… अब 3 पॉइंट में पूरा घटनाक्रम समझिए… डीआईजी ऑफिस से थोड़ी दूर पर वारदात पास में DIG ऑफिस होने की वजह से इलाके में हर समय पुलिस की मौजूदगी रहती है। ऐसे में वारदात से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- बदमाश दीवार फांदकर छत पर चढ़े। दरवाजा काटकर सीढ़ियों से नीचे उतरे। दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे। फिर उसी रास्ते से सामान लेकर भाग गए। अब तक जांच में हीरे के 5 हार गायब मिले हैं। शोरूम और आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य विवाद पर योगी-केशव की राह अलग:डिप्टी सीएम ने विवाद खत्म करने को कहा, सीएम ने कालनेमि बताया; देखिए VIDEO प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन आमने-सामने है। इसी बीच सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी एक-दूसरे से हटकर बयान दिया है। योगी ने जहां कहा कि किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। वहीं, केशव मौर्य ने कहा कि मैं अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनसे प्रार्थना है कि वह स्नान कर इस विषय का समापन करें। VIDEO में देखिए सब कुछ…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *