डीग जिले के कामां क्षेत्र के गांव सहेडा के एक परिवार तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम को पलवल सोहना मार्ग पर धतीर पुलिस चौकी के निकट हुआ। सहेडा निवासी डिब्बन पुत्र ढुल्लन जाटव, उनके पुत्र कुंवर सिंह, पुत्रवधू लता, पोता और भांजा लोकेश अपनी ईको गाड़ी में सवार होकर हरियाणा के सोहना कस्बा जा रहे थे। दुर्घटना में 65 वर्षीय डिब्बन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 38 वर्षीय पुत्र कुंवर सिंह और 35 वर्षीय पुत्रवधू लता गंभीर रूप से घायल हो गए। कुंवर सिंह की मौत गुरुराम अस्पताल में उपचार के दौरान हुई, जबकि लता की मौत दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में हुई। प्रिंस पुत्र कुंवर सिंह और भांजा लोकेश जाटव का उपचार पलवल के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। सहेडा निवासी परिवार की गाड़ी की टक्कर स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई, जिस पर विधायक लिखा हुआ था और विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों की शिकायत पर स्कॉर्पियो ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पलवल शहर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में इनकी हुई मौत सहेडा गांव में तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। डिब्बन और लता का शव पोस्टमार्टम के बाद सहेडा गांव पहुंच चुके हैं। कुंवर सिंह के शव का पोस्टमार्टम गुरुग्राम अस्पताल में बुधवार को होगा। सोहना मे परिवार करता था मजदूरी हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में रहते थे और मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे। वह 29 दिसंबर को साहेडा घर आया हुआ था और 30 दिसंबर को देर रात डिब्बन , कुंवर सिंह व उसकी पत्नी लता, पोता प्रिंस और भतीजा विवेक इको कार में सहेडा से सोहना जा रहे थे। इस बीच स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें डिब्बन, कुंवर सिंह और लता की मौत हो गई।


