सांकरा में हल्बा समाज ने शक्ति दिवस मनाया, शोभायात्रा निकली

सांकरा| ग्रामीण आदिवासी हल्बा समाज सांकरा द्वारा शहीद गैंद सिंह नायक के शहादत दिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाया। 26 दिसंबर को समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। युवा डीजे की धुन में झूमे। मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक सिहावा थीं। अध्यक्षता श्रवण सूर्यवंशी सेवानिवृत्त डीईओ, विशेष अतिथि भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, सुलोचना साहू जनपद सदस्य, शशि ध्रुव सरपंच सांकरा, निर्भय सिंह नाग अध्यक्ष ग्रामीण आदिवासी हल्बा समाज सांकरा, बिसाल राम ध्रुव सर्व आदिवासी समाज जोन सांकरा, धारणीस्वरूपा कश्यप उपाध्यक्ष गढ़ सिहावा, मंगिया राम चनाप संरक्षक सर्व आदिवासी समाज नगरी, टेमन सिंह कश्यप, गिरवर भंडारी, देवब्रत श्रीमाली थे। इस अवसर पर देवीशरण कश्यप, मोतीलाल भंडारी, लोकेश्वर कश्यप, रुपचंद देव, नीलकमल सूर्यवंशी, पारस पुजारी, सतीश भंडारी, दानेश सूर्यवंशी, अशकरण श्रीमाली, तोमेश नाग, तोमेष भंडारी, भारती सूर्यवंशी, अमरोतीन नाग समेत आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *