सांगटेड़ा में 125 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण:कृषि विभाग ने एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन, वेस्ट डी कंपोजर का वितरण भी किया

कोटपूतली की ग्राम पंचायत सांगटेड़ा में कृषि विभाग ने एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 125 किसानों ने प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग ली। शिविर में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, फायदे और तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र और घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक इनपुट तैयार करने की विधि, उनके प्रभाव और उपयोग के बारे में बताया। वहीं सहायक कृषि अधिकारी अमरनाथ सैनी, शेरसिंह जाट, लोकेश कुमार गुर्जर और महेश चंद गुर्जर (कृषि पर्यवेक्षक) ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और रबी फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज द्वारा जलधारा योजना के तहत वेस्ट डी कंपोजर का वितरण किया गया और इसके महत्व के बारे में बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *