सांची में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:सिलवानी से अपने घर लौट रहे 30 वर्षीय गैस रिपेयर कर्मी की मौत

सांची थाना क्षेत्र के बिलारी पुलिया के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय युवक नरेंद्र नायक की मौत हो गई। वह सिलवानी से अपने घर सलामतपुर लौट रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को तत्काल सांची के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। गैस रिपेयरिंग का काम करता था युवक स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक गैस रिपेयरिंग का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *