सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक शाह जमाल बाबा का उर्स कल से

भास्कर संवाददाता|दौसा सांप्रदायिक सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक दरगाह शाह जमाल बाबा का चार दिवसीय सालाना उर्स 17 दिसंबर से शुरू होगा। जिला मुख्यालय पर लालसोट रोड दौसा में शाह जमाल बाबा का 196वां उर्स 17 से 20 दिसंबर तक मनाया जाएगा। सदर शमीम अहमद ने बताया कि 17 दिसंबर को चादरपोशी के साथ उर्स शुरू होगा। इस दौरान रात को मिलाद शरीफ, कव्वाली के कार्यक्रम होंगे। 18 व 19 को महफिलें कव्वाली का आयोजन होगा। 20 दिसंबर को शाम 4:45 बजो कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा उर्स तैयारियां पूरी कर ली गई। रंग-बिरंगी रोशनी कर दरगाह को सजाया गया है। उर्स पर खिलौनों की दुकान लग चुकी है साथ ही जायरीन आने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। दरगाह पर रंग-रोगन, साफ सफाई, पानी, बिजली आदि की माकूल इंतजाम कर लिए गए हैं। जायरीन के लिए ठहर की सर्दी के मौसम के अनुसार व्यवस्था कर दी गई है। जायरीन के लिए भोजन आदि के इंतजाम कमेटी द्वारा कर दिया गया है। दरगाह पर उर्स के दौरान सभी समाज के आस्था के जायरीन आते हैं। फूल, तबर्रुक, अगरबती, चादर चढ़ाकार मन्नत मांगते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *