भरतपुर NSUI जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह सांखला ने मंच से कहा- संजना जाटव के खिलाफ कहता हूं। आमने सामने लड़ो कोई बात है सामने करो। पूरी कांग्रेस एक तरफ और एक NSUI का व्यक्ति एक तरफ, एक सांसद एक छोटे से बच्चे से पंगा ले रही हैं। ‘मेरे कार्यक्रम में आने के लिए मना किया’ भरतपुर NSUI के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह सांखला से इस बारे में बात की तो, उन्होंने बताया कि आज भरतपुर ऑडिटोरियम में ‘युवाओं का युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में अतिथि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया आए थे। सांखला ने आरोप लगाया कि NSUI प्रदेशअध्यक्ष विनोद जाखड़ भी आने थे लेकिन, सांसद संजना जाटव ने उनसे मेरे कार्यक्रम में आने के लिए मना कर दिया। जबकि उन्होंने मेरे से कहा था कि अगर कार्यक्रम में सांसद संजना जाटव आएगी तो, मैं आऊंगा। जबकि मेरा कार्यक्रम 10 दिन पहले तय था। सांसद बोलीं- कार्यक्रम की मुझे जानकारी नहीं इसके बारे में सांसद संजना जाटव ने कहा कि आज भरतपुर में जो NSUI का कार्यक्रम हुआ था उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। हरजीत सांखला से मेरा कोई विवाद नहीं है। उन्होंने जो मंच से कहा उसके बारे में मुझे पता नहीं है। मैं अभी कल ही दिल्ली से आई हूं। ऐसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है। सांसद ने डीग में रखवाया कार्यक्रम सांसद संजना जाटव ने डीग में ऐसा ही कार्यक्रम रखवा दिया। जबकि मैंने सांसद संजना जाटव को इस कार्यक्रम के लिए कई बार फोन किया। उसके बाद भी संजना जाटव ने डीग जिले NSUI जिला अध्यक्ष जीतू यादव से यह कार्यक्रम रखवा दिया। जिसमें यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे। जिले अलग हैं तो, कार्यक्रम अलग होंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने इस मामले को लेकर कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। आज भरतपुर और डीग जिले NSUI के जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम रख लिया। पहले भरतपुर का कार्यक्रम तय था। प्रदेश अध्यक्ष आज नहीं पाए उन्हें दिल्ली बुला लिया। NSUI के पदाधिकारी सोच रहे होंगे मेरे वजह से डीग जिले के कुम्हेर में अलग से प्रोग्राम रख लिया है। मैंने हरजीत सांखला से कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा। जब जिले अलग हैं तो, कार्यक्रम भी अलग होंगे।


