सांसद खेल उत्सव में क्रिकेट की 28 टीमें:अलवर के आरआर कॉलेज ग्राउंड में चल रहे मैच, आगे अंतर विधानसभा मैच होंगे

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत अलवर के आरआर कॉलेज में अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के क्रिकेट के मैच चौथे दिन बुधवार को भी हुए। 4 जनवरी को फाइनल मैच होगा। यहां के टूर्नामेंट में 28 टीमों ने भाग लिया। जिनमें 4 महिला टीम भी रहे। आगे अन्य खेलों के टूर्नामेंट भी होंगे। अलवर शहर में खेल संयोजक पवन जैन ने कहा कि बुधवार को चौथे दिन मैच हुए हैं। अब तक छह टीम खेल चुकी है। यहां सांसद व केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से खेल उत्सव शुरू हुआ है। एक तरह से युवा खिलाड़ियों का मौका मिला है। अच्छा खेलने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा। अलवर विधानसभा में 28 टीमें हैं। हर विधानसभा में खेल जारी है। आगे अंतर विधानसभा के मैच होंगे। इसी तरह अन्य खेलों के रजिस्ट्रेशन भी चल रहे हैं। उनके टूर्नामेंट की तारीख जल्दी घोषित होगी। बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि अलवर खेल सांसद उत्सव के क्रिकेट मैच आरआर कॉलेज में चल रहे हैं। सांसद भूपेंद्र यादव की खेलों में रुचि है। वे युवाओं को संदेश देना चाहते हैे कि हर व्यक्ति के जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। यहां क्रिकेट की 28 टीमों ने भाग लिया है। जिसमें से 4 महिलाओं की टीम भी है। आगे 4 जनवरी को फाइनल मैच होगा। फाइनल पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी पहुंचेंगे। हर दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी यहां पहुंचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *