फिरोजपुर लोकसभा से सांसद शेर सिंह घुबाया आज फाजिल्का पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की । इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल नए कानून बनाकर इसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है । जिसको लेकर कांग्रेस की सरकार आने पर 90/10 रेशों से चलाने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जारी किए जाने वाले वर्ष का 5 करोड़ का फंड समय पर जरूरी विकास के लिए खर्च किया जा रहा है । जिसे कभी भी वापस नहीं भेजा गया । फाजिल्का में उनकी कांग्रेस की सरकार के दौरान बने करोड़ों रुपए के बस स्टैंड की शुरुआत न होने को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा । मनरेगा के बहाने केंद्र पर साधा निशाना जानकारी देते हुए सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि मनरेगा को लेकर कांग्रेस चिंतित है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने न सिर्फ मनरेगा का नाम बदला है । बल्कि इसे खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया है । इसलिए उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई केंद्र सरकार के साथ है । कंग्रेस सरकार आने पर विकास का वादा उन्होंने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार आने पर मनरेगा फिर से 90/10 की रेशों पर लेकर आएंगे। न सिर्फ मनरेगा चलाया जाएगा बल्कि विकास के कार्य भी करवाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पार्लियामेंट में एक ही स्टैंड है कि मनरेगा सहित जो नए कानून लाए जा रहे है । वह गलत है । AAP सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान फाजिल्का में करोड़ों की लागत से नया बस स्टैंड बनाया गया । जिसका उद्घाटन भी उस समय के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किया गया । लेकिन बस स्टैंड चलाने की आम आदमी पार्टी की सरकार की जिम्मेवारी है। जो नहीं निभाई जा रही है । उन्होंने कहा कि चाहे नगर कौंसिल में बोर्ड कांग्रेस का है लेकिन बस स्टैंड सरकार नहीं चला रही ।


