सांसद ने समर्थकों के साथ की पूजा-आतिशबाजी:देवास में संत सेन की मूर्ति अनावरण से पहले सियासत; पार्षदों ने किया था बहिष्कार

देवास में सिविल लाइन रोड पर संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत गरमा गई है। 10 फरवरी (मंगलवार) को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार रात देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचकर पूजन किया और आतिशबाजी की। इससे पहले सेन समाज को आमंत्रण न मिलने पर विवाद हुआ था। अब यह मामला पूरी तरह राजनीतिक अखाड़े में तब्दील होता दिख रहा है। दो दिन पूर्व सेन समाज को आमंत्रित न किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके विरोध में सेन समाज से जुड़े तीन पार्षद प्रतिनिधियों- रूपेश वर्मा, प्रवीण वर्मा और राज वर्मा ने समाज के लोगों के साथ मिलकर प्रतिमा का अनौपचारिक अनावरण और पूजन कर दिया था। बाद में रूपेश वर्मा ने सत्ता पक्ष के नेता का समर्थन करते हुए 10 फरवरी के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही, लेकिन सांसद समर्थक पार्षदों ने बहिष्कार जारी रखा। विधायक और निगम करेंगे कल अनावरण 10 फरवरी को देवास विधायक, सत्ता पक्ष के नेता मनीष सेन और नगर निगम द्वारा प्रतिमा व छत्र का औपचारिक अनावरण किया जाना है। लेकिन उससे पहले लगातार हो रहे पूजन-पाठ और अलग-अलग गुटों के कार्यक्रमों ने शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि मुख्य कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर शांतिपूर्ण ढंग से हो पाता है या नहीं। सांसद बोले- मेरे कार्यालय के पास है प्रतिमा देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज उनके भी आराध्य हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि प्रतिमा उनके सांसद कार्यालय के समीप स्थापित हो रही है, इसलिए उन्होंने पूजन-पाठ किया। सांसद ने यह भी दावा किया कि इस दौरान सेन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *