सांसद लुंबाराम चौधरी की रेंज रोवर में लगी आग:नासिक-मुंबई हाईवे पर घटना, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे

राजस्थान के जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी नासिक-मुंबई हाईवे पर एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। जलने की गंध महसूस होते ही ड्राइवर ने रोक दी गाड़ी
यह घटना गोंडे के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई। सांसद चौधरी वाशिम से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी कार को शाहपुर निवासी अनिल जाधव चला रहे थे।
नासिक के पास गोंडे फाटा इलाके से गुजरते समय ड्राइवर अनिल जाधव को अचानक कार में कुछ जलने की गंध महसूस हुई। उन्होंने बिना देर किए तुरंत कार सड़क के किनारे रोक दी। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, सांसद लुंबाराम चौधरी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग तुरंत कार से बाहर निकल आए। ड्राइवर की इस सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में रेंज रोवर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का सिर्फ ढांचा ही बचा था।
घटना की सूचना मिलते ही वाडिवे थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस आगजनी के कारण नासिक-मुंबई हाईवे पर कुछ घंटों के लिए यातायात भी बाधित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *