साइंटिस्ट की पोस्ट के लिए 7 तक आवेदन,उम्र सीमा 32 साल

भास्कर न्यूज | लुधियाना काउंसिल ऑफ साइंटिफिक व इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर- सीईईआरआई) द्वारा साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत 33 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये की फीस अदा करनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस से राहत मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा 32 साल तय की गई है। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। एमई, एमटेक, पीएचडी धारक इन पदों पर अप्लाई करने के लिए योग्य होंगे। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन की शर्तों, योग्यता और जानकारी के लिए https://www.ceeri.re s.in/ पर विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *