रांची | जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा साइंस एग्जिबिशन और क्विज का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें छठी से आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। डीईओ ने कहा है कि स्कूल स्तर पर 10 से 12 फरवरी तक साइंस एग्जिबिशन व क्विज होंगे। वहीं प्रखंड स्तर पर 15 फरवरी और और जिला स्तर पर 18 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। इसका विषय भारत खगोलीय उपलब्धि और भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी का उपयोग है।