साइंस ऑन व्हील्स से बच्चों में बढ़ी वैज्ञानिक रुचि

रायगढ़| अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित साइंस ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से तमनार क्लस्टर के 14 गांवों के लगभग 980 छात्रों को व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा मिल रही है। मोबाइल विज्ञान लैब के जरिए छात्र अपने स्कूल परिसर में वैज्ञानिक उपकरण और मॉडल का प्रत्यक्ष अनुभव ले रहे हैं। इससे बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। छात्रों ने पहली बार प्रयोगों में भाग लेकर ‘क्यों’ जैसे सवाल पूछना शुरू किया और विज्ञान मेलों में मॉडल प्रस्तुत करते समय उनका आत्मविश्वास बढ़ा। पहल से ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच और सीखने की रुचि बढ़ रही है। अदाणी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई अन्य पहलों के जरिए स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और समग्र विकास में योगदान दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *