सिटी रिपोर्टर| भिलाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में साइंस कॉलेज में छात्रों में कौशल विकास के लिए साबुन और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सिंहराज गुप्ता ने बच्चों को साबुन, मोमबत्ती, फोटो फ्रेम, अगरबत्ती, फलों और सब्जियों का पाउडर बनाने की जानकारी दी। इससे पहले संस्था के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रत्येक विद्यार्थी में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम करने वाली है। प्रत्येक विद्यार्थी को सरकारी नौकरी के लिए नहीं अपितु स्वरोजगार के लिये स्वयं को तैयार करना होगा। इसके लिए महाविद्यालय समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन करता रहेगा। कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 60 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।


