रांची | रांची यूनिवर्सिटी में साइंस डीन डॉ. वंदना कुमारी और सोशल साइंस डीन डॉ पारस कुमार चौधरी अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव पर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बताते चलें कि सोशल साइंस डीन का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद भी सोशल साइंस डीन के पद बने हुए और निर्णय ले रहे थे। इनके द्वारा लिए गए निर्णयों पर विवाद नहीं रहे, इसलिए सेवा विस्तार दिया गया है।