जिले में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मध्येनजर थानों में साइबर व सोशल मीडिया से संबधित कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व अनुसंधान अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एसपी ऑफिस सभागार में आयोजित किया गया। इसमें जिले के 32 पुलिस कार्मिकों को साइबर अपराधों की पहचान, जांच, उसकी रोकथाम और अपराधियों को ट्रेस आउट करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से प्रशिक्षित किया गया। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, उप महानिरीक्षक पुलिस व निदेशक, इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी जयपुर के निर्देशानुसार साइबर प्रहरी प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मध्येनजर थानों में साइबर एवं सोशल मीडिया से सबंधित कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व अनुसंधान अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला बारां के 32 पुलिस कार्मिकों को साइबर अपराधों की पहचान, जांच एवं उसकी रोकथाम तथा अपराधियों को ट्रेस आउट करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्मों आदि पर हो रहे अपराधों की पहचान, जांच और निवारण, साथ ही मोबाइल फोरेंसिक, साइबर विश्लेषण, क्रिप्टोकरेंसी और ब्लैकचेन अपराधों की जांच, ईमेल फ्रॉड की जांच के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। एसपी राजकुमार चौधरी व एएसपी राजेश चौधरी की ओर से पुलिस कार्मिकों को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण दीपक भार्गव उप महानिरीक्षक पुलिस एवं निदेशक इंटेलीजेंस प्रशिक्षण अकादमी, कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ के निर्देशन में अकादमी के प्रशिक्षक रमेश शर्मा प्रभारी आईटी सेल आईटीए जयपुर व साइबर एक्सपर्ट एवं पुलिस प्रशिक्षक लक्ष्य शर्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के सफल संचालन का कार्य साइबर सेल प्रभारी एएसआई जगदीश चंद्र शर्मा की ओर से किया गया।


