भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा वित्तीय मामलों में ओटीपी साझा करने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ 5 लाख रुपए की ठगी हुई। पिंडारमा के पटेलिया गांव निवासी 63 वर्षीय जगमाल पुत्र महुड़ा ने साइबर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस जांच मंे अनुसंधान में जुट गई। पीड़ित के पुत्र राकेश कतिजा ने बताया कि दिसंबर में उन्होंने 5 लाख रुपए का निवेश किया था। निवेश के 18 दिन बाद उनकी रकम करीब 5 लाख 32 हजार रुपए हो गई। 13 जनवरी को उनके पास फोन आया और उसने ओटीपी मांगा। फोन करने वाले ने निवेश करने वाली कंपनी का परिचय दिया। इस कारण उन्होंने ओटीपी साझा कर दिया। ओटीपी साझा करते ही उनके खाते से 5 लाख 32 हजार रुपए कट गए। उन्होंने रिकवरी का प्रयास किया, पैसे नहीं मिलने पर प्रकरण दर्ज कराया।


