साइबर ठगी में बैंक खाते से निकाले 86,500 रुपए:बिहार के बांका से आरोपी गिरफ्तार, पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना में मामला दर्ज

पाकुड़ जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव निवासी कार्तिक कुमार रविदास के बैंक खाते से 86,500 रुपए की अवैध निकासी की गई। पीड़ित ने 10 अक्टूबर को थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके खाते से तीन किस्तों में रकम निकाली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। जांच में बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के भोक्ताकुरा गांव निवासी कार्तिक कुमार टुडू का नाम सामने आया। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अनुसार, शुरू में आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गहन जांच में उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पाकुड़ जिले में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। फिर भी साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *