साइबर ठगों को बेचा बैंक खाता, आठ लोग गिरफ्तार

राजनांदगांव| साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेचने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगों को उपलब्ध कराए गए इन खातों से साइबर ठगी के 20 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे बैंक खातों की जांच की जा रही है। वहीं ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन वाले खाते भी जांच के दायरे में हैं। इसी के तहत शहर के अलग-अलग बैंक से 8 लाखों से 20 लाख रुपए से अधिक की राशि के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई। जिसके बाद ठगी के लिए अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड किराए पर देने और बेचने वाले जावेद सोलंकी, सागर वैष्णव, उदित जैन, आवेश खान, मुकेश कुमार वैष्णव, चंदूलाल क्षत्रीय, मिथलेश ताम्रकर और लिकेश साहू को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *