साईं टाउनशिप कॉलोनी में सांडों की समस्या, बच्चों के लिए खतरा

गुना|वार्ड नंबर 20, साईं टाउनशिप कॉलोनी में इन दिनों सांडों की समस्या गंभीर होती जा रही है। पिछले कई दिनों से सांडों के खुले घूमने के कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन चुका है, क्योंकि वे खेलते समय सांडों से टकरा सकते हैं, जिससे हादसे का डर लगातार बना हुआ है। कॉलोनीवासी गोविंद राव मोरे और अन्य वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। “हमारे छोटे-छोटे बच्चे कॉलोनी में खेल नहीं पा रहे हैं, क्योंकि सांडों का डर हमेशा बना रहता है। इससे न केवल बच्चों का मानसिक दबाव बढ़ रहा है, बल्कि उनका खेलना भी खतरे में है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *