साईं मंदिर का स्थापना दिवस मना, भजनों पर झूमीं महिलाएं

रांची| पुंदाग स्थित साईं मंदिर का 15वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। दिनभर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 5 बजे से काकड़ आरती, सुबह छह बजे शाही मंगल स्नान, इसके बाद छोटी आरती हुई। दोपहर 12 बजे मध्याहन आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे से भजन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बाबा का भजन गायन कर झूम रही थी। शाम 6.30 धूप आरती हुई। घूप आरती के बाद बाबा को भोग लगाया गया। भोग में बाबा को पूड़ी, हलवा और बुंदिया का भोग लगाया। इसके बाद भक्तों में वितरित किया गया। रात नौ बजे से आरती हुई और कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्थापक रंजन पांडेय के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *