साईं मंदिर स्थापना दिवस पर निकाली पालकी यात्रा

भास्कर न्यूज | रायगढ़ सोनू मुड़ा नयापारा में महापौर जीवर्धन चौहान के पिता किशोरी लाल चौहान व माता लता बाई चौहान की स्मृति में स्थापित साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस सोमवार 23 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी यात्रा के बाद मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से हवन और पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी बांटी गई। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि महापौर जीवर्धन चौहान ने साल 2014 में अपने माता-पिता की याद में इस साईं मंदिर की स्थापना कराई थी। तब से हर साल 23 फरवरी को स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन और पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *