भास्कर न्यूज | जालंधर साका ननकाणा साहिब के समस्त शहीदों की स्मृति में विशेष गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में प्रबंधक कमेटी द्वारा करवाया गया। जिसमें विशेष तौर पर सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह ने कीर्तन की हाजिरी भरी। प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी चरणजीत सिंह (गुरुद्वारा श्री अंब साहिब वालों) ने ननकाणा साहिब शहीदी साके का इतिहास श्रवण करवाया। इनके अतिरिक्त भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से तथा ज्ञानी मनजीत सिंह ने गुरमत विचारों द्वारा हाजिरी भरी। स्टेज सचिव की सेवा गुरुद्वारा साहिब के जनरल सचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। प्रधान चरणजीत सिंह ने संगत का धन्यवाद किया। बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान चरणजीत सिंह, सचिव परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, राजिंदर सिंह बेदी, गुरमिंदर सिंह, दविंदर सिंह, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, सरबजीत सिंह, सरदूल सिंह कानपुरी, सुखदेव सिंह सहगल, मनविंदर सिंह सहगल, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह कुंदी एडवोकेट, हरविंदर सिंह एडवोकेट, गुरिंदर सिंह मझैल आदि उपस्थित थे।


