साक्षरों को मुख्यमंत्री साय ने साक्षरता प्रमाण पत्र दिया

भास्कर न्यूज | महासमुंद उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 17 मार्च 2024 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद ने जिला में सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाकर हजारों प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया गया। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतीकात्मक रूप से तीजबती निषाद, दशोदा यादव और सोनिया को हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एनआईओएस के जारी साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो न केवल व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धिमत्ता को बढ़ाती है, बल्कि उसे समाज में एक अग्रणी स्थान भी दिलाती है। आज भी हमारे समाज में असाक्षरता की समस्या मौजूद है, जो सामाजिक आर्थिक और समग्र विकास में बाधा डालती है। इसे ध्यान में रखकर असाक्षर को साक्षर बनाने की पहल पर जोर देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवभारत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर राज्य के हर व्यक्ति को साक्षर बनाने का अभियान जारी है। इस मौके पर सांसद रूप कुमारी चौधरी, सम्पत अग्रवाल विधायक, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर, एस अलोक, एमएल सावंत, रेखराज शर्मा, सम्पा बोस डीपीओ हीना ढालेन, ईश्वर चंद्राकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *