सागर में कटरबाज और चाकूबाजों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रूख पहनाया है। मोतीनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीन के कब्जे से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस जुलूस के रूप में न्यायालय लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार को थाना क्षेत्र के धर्मपुरा मरघटा, काकागंज और महलवार मंदिर रोड पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कार्रवाई में अवैध धारदार खटकेदार चाकू समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र पिता मोहन कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी बल्लभगनगर वार्ड, सुब्बी उर्फ शुभम पिता रज्जन अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी संतरविदास वार्ड, पप्पू पिता लक्ष्मन अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी भगवानगंज शामिल है। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। जहां आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 3 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई इसके साथ ही संज्ञेय अपराध करने की फिराक में घूम रहे 3 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर गजेन्द्र पिता चुन्नीलाल पटैल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम भैंसा, नीतेश पिता मगनलाल कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भैंसा, मनीष पिता जालम जाटव उम्र 23 वर्ष निवासी बल्लभगनगर वार्ड को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को ध्यान रखते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को पकड़ा है। तीन के पास से चाकू जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र कोरी पर 2, सुब्बी उर्फ शुभम पर 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। आरोपी मनीष जाटव भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


