सागर में धुलेंडी पर रंगों का सेलिब्रेशन:चल छैया छैया…गाने पर पत्नी संग झूमे विधायक, रंग-गुलाल उड़ाकर लोगों ने की मस्ती

सागर में बुधवार को धुलेंडी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में हुरियारों की टोलियां घूमती रहीं। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुषों तक सभी ने परिवार और दोस्तों के साथ होली खेली। फाग गीतों पर जमकर नाच-गाना हुआ। विधायक निवास पर होली मिलन सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर के लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाया और डीजे व ढोल की थाप पर झूमते रहे। विधायक शैलेंद्र जैन अपनी पत्नी के साथ ‘चल छैया छैया’ गीत पर थिरकते नजर आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने फाग गीत गाए, जिन पर मौजूद लोग झूम उठे।
कॉलोनियों में महिलाओं और बच्चों ने खेली होली शहर की कॉलोनियों में भी धुलेंडी का उत्सव मनाया गया। कॉलोनी के रहवासी, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाओं ने होली गीतों पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर डांस किया, जबकि बच्चों ने जमकर मस्ती की। कई जगह परंपरागत फाग की टोलियां निकलीं। मृदंग की थाप पर लोग रंग उड़ाते हुए नाचते दिखाई दिए। बाजारों में रही रौनक होली के चलते बाजारों में रंग-गुलाल की दुकानें सजी रहीं। तीनबत्ती क्षेत्र में हाथठेलों पर दुकानदारों ने तरह-तरह के रंग और गुलाल बेचे। ‘रंग पटाखा’ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें एक साथ तीन रंग की गुलाल निकलती है। इसके अलावा नकाब भी बिके, जिन्हें युवाओं ने खरीदकर पहनकर होली की मस्ती की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *