सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 19 फरवरी से

लुधियाना| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच की तरफ से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सेक्टर 32 ए, ग्राउंड, बीसीएम स्कूल के सामने चंडीगढ़ रोड पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा की तैयारियों लिए संस्थान के प्रचारक स्वामी गुरुकृपानंद, स्वामी प्रकाशानंद के साथ मुकेश कपूर, अंकुर गुलाटी, संजय जैन, शुभकरण स्वामी, प्रदीप राठी, सतनाम सिंह ने बैठक की। साथ ही कथा स्थल पर पंडाल की तैयारी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी ने बताया शहर वासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सात दिवसीय यह भव्य सप्ताह ज्ञान यज्ञ 19 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। जिसका समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *