सात वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

सात वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए जिसके पालन में थाना कोतवाली में प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं आरक्षक कपिल सोलंकी के द्वारा विगत सात वर्षों से मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी देवलाल महरा पिता शुक्कल महरा उम्र 40 वर्ष ग्राम टिकुरीटोला मानपुर थाना कोतवाली अनूपपुर को ग्राम टिकुरीटोला मानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। देवलाल महरा के विरूद्ध माननीय न्यायालय शिवानी असाटी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1159/17 धारा 294, 323, 342, 506 बी भा.द.वि. में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *