सात साल बाद भी निशा का सुराग नहीं: पुलिस ने जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस

जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां एक पिता आज भी अपनी लापता बेटी की राह देख रहा है। पुलिस थाना खुई खेड़ा ने साल 2017 से लापता निशा रानी के मामले में एक ताजा ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर आम जनता और अन्य राज्यों की पुलिस से मदद मांगी है। इस संबंध में पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पुलिस कप्तानों को भी सूचित किया है। क्या है पूरा मामला? थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह मामला 10 दिसंबर 2018 को दर्ज की गई एफआईआर नंबर 16 से जुड़ा है। गांव सिंहपुरा के रहने वाले मोहन लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उनकी बेटी निशा 17 नवंबर 2017 को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। उस समय उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने 10 दिसंबर 2018 को इस मामले में सुनील कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत थाना खुईखेड़ा में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी, लेकिन लंबी छानबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि, लंबे समय तक चली तलाश के बाद भी जब लड़की का कोई पता नहीं चला, तो 13 फरवरी 2026 को पुलिस ने आधिकारिक तौर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *