सादुलपुर के पहाड़ासर में रेलवे स्टेशन निर्माण को लेकर प्रदर्शन:गांव की ओर बनाने की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर ग्राम पंचायत पहाड़सर में रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार शाम को ग्रामीणों ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें रेलवे की प्रस्तावित योजनाओं में बदलाव की मांग की गई। रेलवे के एक्सईएन के आगे समस्या रखी
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे रेलवे के XEN और संबंधित ठेकेदार के सामने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उनका कहना है कि रेलवे द्वारा वर्तमान में प्लेटफार्म का निर्माण गांव की विपरीत दिशा (पश्चिम) में प्रस्तावित किया गया है, जो जनहित में नहीं है। ग्रामीणों का तर्क है कि पश्चिम दिशा में प्लेटफार्म बनने से उसकी ऊंचाई और स्थिति ऐसी होगी कि पूरे गांव को स्टेशन तक पहुंचने में भारी असुविधा होगी। उन्हें आवागमन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। इसके विपरीत, ग्रामीणों की मांग है कि जब पूरा गांव पूर्व दिशा में बसा हुआ है, तो प्लेटफार्म का निर्माण भी पूर्व दिशा में ही किया जाए। यह स्थान गांव के निकट है और आवागमन के लिहाज से अधिक सुलभ होगा। सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे
ज्ञापन सौंपने के दौरान लगभग 200 ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि गांव की मूलभूत आवश्यकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जनहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने जोर देकर कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास ऐसा होना चाहिए जो जनता की राह आसान करे, न कि मुश्किलें बढ़ाए। पूरे गांव की एक ही मांग है कि प्लेटफार्म पूर्व दिशा में ही बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *