साध्वी ऋतंभरा दतिया पहुंचीं, मां पीतांबरा के दर्शन किए:बनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना

देश की प्रसिद्ध साध्वी ऋतंभरा (दीदी मां) का सोमवार को दतिया आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ मां पीतांबरा माई के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद साध्वी ऋतंभरा ने भगवान बनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मां पीतांबरा मंदिर परिसर में साध्वी ऋतंभरा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर “जय मां पीतांबरा” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। साध्वी ऋतंभरा के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। साध्वी ऋतंभरा देश की जानी-मानी ओजस्वी वक्ता, प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी नेत्री एवं विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की संस्थापक-अध्यक्ष हैं। उनके दतिया आगमन को धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और हिंदू एकता के सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। धार्मिक नगरी दतिया में साध्वी ऋतंभरा की उपस्थिति से एक बार फिर यह संदेश गया कि मां पीतांबरा की नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का केंद्र बनती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *