साप्ताहिक जनदर्शन अब हर मंगलवार सुबह 11 बजे

जांजगीर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए नया आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की समीक्षा बैठक अब हर सोमवार सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। वहीं, पूर्व में सोमवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इन दिनों आम नागरिकों से भेंट के लिए निर्धारित समय कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *