कुकानार| उप स्वास्थ्य केंद्र कुकानार में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रही। अस्पताल मात्र दो नर्सों के भरोसे चल रहा है, जबकि डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं। बीएमओ और सीएमएचओ द्वारा अब तक डॉक्टर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। 20 से अधिक मरीज पिछले 2 घंटे से इंतजार कर रहे हैं, बिना यह जाने कि उन्हें कब इलाज मिलेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन कलेक्टर या उच्चाधिकारी दौरे पर आते हैं, उसी दिन अस्पताल में सभी स्टाफ समय पर उपस्थित होते हैं और सेवाएं सुचारू रूप से चलती हैं। इससे यह दर्शाता है कि व्यवस्थाएं केवल दिखावे के लिए हैं न कि जनता की सेवा के लिए। लोगों ने प्रशासन से सवाल करते पूछा है कि क्या स्वास्थ्य सेवाएं केवल कागजों पर ही ठीक है, क्या ग्रामीणों का इलाज रुका रहेगा। इलाज के लिए इंतजार करते मरीज।