बलरामपुर जिले के सामरी गोपातु मेन रोड पर होली के दिन एक सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 7:25 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सामरी थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सामरी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।


