सामाजिक भवन में युवक का शव मिला

भास्कर न्यूज | कोरबा शादी कार्यक्रम में हल्दी की रस्म के दौरान देर शाम नशे में पहुंचे एक युवक का शव सुबह भवन के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मुड़ापार हेलीपेड के नजदीक एक समाजिक भवन में शादी कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को वहां हल्दी की रस्म थी, जहां देर शाम भीड़ के बीच एक युवक पहुंचा, जो नशे में था। मेजबान परिवार ने मेहमान होने की सोचकर उसपर ध्यान नहीं दिया। युवक ने वहां खाना खाया और भवन के पास घूम रहा था। रविवार सुबह मेजबान परिवार के लोगों को भवन की दीवार के पास वह पड़ा हुआ नजर आया। नशे में सोने की सोचकर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बाद में जब देर तक वह नहीं उठा तो उसे उठाने का प्रयास किया गया, तब उसके मृत होने का पता चला। घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *