सिटी रिपोर्टर } यूजीसी मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर, रांची के अकादमिक स्टाफ कॉलेज में सामाजिक शोध में नैतिकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ रीता कुमारी ने रिफ्रेशर कोर्स में प्रमुख रिसोर्स पर्सन के रूप में सामाजिक शोध में नैतिकता विषय पर व्याख्यान दिया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के सीसीडब्लू व हिंदी विषय के प्रोफेसर डॉ. मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। मौके पर देश के करीब 10 राज्यों से आए लगभग 50 शिक्षक मौजूद थे। इन्होंने शोध के विभिन्न स्तरों पर नैतिकता बनाए रखने पर जोर दिया।


